अचानक पहुंचे CM मोहन यादव कॉलेज का निरीक्षण करने स्टाफ और छात्रों से की चर्चा


 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन मोड में है। दरअसल, सीएम मोहन आज MVM कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ और छात्रों से संवाद किया।

 

शुक्रवार को सीएम डॉ मोहन राजधानी भोपाल के एमवीएम कॉलेज पहुंचे। उन्होंने कॉलेज में जियोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय के स्टाफ से चर्चा की। इसके साथ ही छात्रों से संवाद भी किया। CM ने कहा कि महाविद्यालय की व्यवस्थाओं से संतुष्ट हूं। नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन पूरी तरह करना है। शिक्षा को लेकर हम कई प्रावधान करेंगे।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव मंत्रालय के लिए रवाना हुए। आपको बता दें कि सीएम मंत्रालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनप्रतिनिधियों और कलेक्टरों के साथ चर्चा करेंगे।


By - sagarttvnews

16-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.