बड़ी खबर : चुनाव के बाद पहली बार दिल्ली जायँगे शिवराज सिंह, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी


 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार शाम दिल्ली जाएंगे। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पहली बार वे दिल्ली जा रहे हैं। वहां वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

 

आज शिवराज सिंह ने विधानसभा में शपथ ली। दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुलाया है। मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। कल क्या चर्चा हुई? मेरी जानकारी में नहीं है।

 

 

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा की। महिलाओं के रोने को लेकर शिवराज सिंह ने कहा- भाई बहन के रिश्ते हों मामा या भांजे के रिश्ते हों मैंने पहले भी कहा है कि भाई का रिश्ता विश्वास का है और मामा का रिश्ता प्रेम का है। ये जो संबंध हैं, वो स्वाभाविक हैं। ये एक फेज होता है, धीरे-धीरे लोग इसको भूल जाते हैं लेकिन संबंध रहेंगे।

 

उन्होंने कहा-विधानसभा में पुराने और अनुभवी साथी भी चुनकर आए हैं। नई पीढ़ी का भी पर्याप्त समावेश दिख रहा है। एक और आनंद का विषय है, पीढ़ी परिवर्तन भी हुआ है। मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं तो उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष। पीढ़ी परिवर्तन एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। ये दोनों पक्षों में देखने मिल रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयां छूएगा।


By - sagarttvnews

18-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.