HAPPY BIRTHDATY BHAIRAV,कुत्ते के जन्मदिन पर मालिक ने लगवाए होर्डिंग,पोस्टर बना चर्चा का विषय


 

मध्य प्रदेश में एक कुत्ते के जन्मदिन पर होर्डिंग लगाया गया और उसका जन्मदिन भी मनाया। अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोगों को जानवरों से बड़ा लगाव होता है। ऐसा ही एक मामला बुरहानपुर जिले में भी देखने को मिला।

 

बुरहानपुर के लालबाग क्षेत्र में रहने वाले विजय पवार को जानवरों से इतना लगाव है कि वह अपने कुत्तों को परिवार के सदस्य की तरह उनका पालन पोषण कर जन्मदिन भी मानते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर शहर में बैनर पोस्टर लगाने के साथ पार्टी भी दी जाती है। विजय इन कुत्तों को नाम से बुलाते हैं।

 

विजय पवार के दो कुत्तों की मौत हो चुकी है। एक का नाम भुजो और एक का नाम बांडिया भाई था। जो मर चुके हैं। आज भी विजय ने अपने कुत्ते भैरव के जन्मदिन के मौके पर उसकी तस्वीर भी लगाई है। इस पोस्टर में एक अजीब बात यह भी है इन्होंने मोहल्ले के करीब एक दर्जन कुत्तों के फोटो लगाए हुए हैं। अब यह बैनर पोस्टर भी लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagarttvnews

26-Dec-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.