BJP विधायक बोले MP के थानों का होगा सीमांकन,बैठक में लॉ एंड ऑर्डर की हुई समीक्षा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संभागीय बैठक में लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा की। बैठक के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है। अपराधों पर कैसे लगाम लगाया जाए इस पर भी चर्चा हुई।
थानों के सीमांकन को लेकर भी बात हुई है। रुके कामों को गति देने के लिए विचार मंथन हुआ है। मास्टर प्लान, जोनल प्लान को लेकर भी सीएम ने निर्देश दिए है। बैठक में विधायकों ने अभी अपनी अपनी बातें रखी। विकास यो लॉ एंड ऑर्डर दोनों ही विषयों पर सीएम ने अधिकारियों से सीधा संवाद किया है। नई व्यवस्था के तहत एडिशनल पीएस को भी संभागीय के साथ जिलों में विकास संबंधित काम के लिए लगाया है।