संस्कारहीन लड़के की हिमाकत, इंस्टाग्राम पर वायरल किया वीडियो।
अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से देश—दुनिया में खुशी का माहौल है। वहीं कई लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं। ग्वालियर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इसमें एक लड़का भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण के तहत दिए गए पत्र को फाड़ते हुए असभ्य और अपशब्दों का उपयोग करते देखा जा रहा है।
हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति लेते हुए थाने में सूचना दी है। वीडियो शेयर करने वाला लड़का कथित तौर पर भीम आर्मी का सदस्य बताया जा रहा है। वह कह रहा है कि यहां राम राज्य के बजाए बाबा साहब का राज चलेगा। ग्वालियर के छोटू कुश्वाहा नामक रामभक्त ने इसकी शिकायत थाने में की है। हिन्दू सेना के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में वैमनश्यता फैल सकती है। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।