सागर में प्रदर्शनी की जमकर धूम परिवार के साथ पहुंचकर मनोरंजन कर रहे लोग || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर के खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में अतुल्य भास्कर हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी लोगों के लिए मनोरंजन की सबसे बढ़िया जगह में से एक बनी हुई है। कोरोना काल में जहाँ लोग घरों में कैद थे वहीँ दूसरी तरफ जैसे ही प्रदर्शनी लगी तो लोगों की दिलचस्पी बड़ी और वो यहाँ परिवार के साथ पहुँच रहे हैं। एक ही जगह पर मनोरंजन और खरीदारी की एक से बढ़कर चीजें यहाँ पर हैं। प्रदर्शनी 25 नवंबर से शुरू हुई थी जहां बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं। यहाँ घर गृहस्थी के सामान से लेकर गरम कपड़े क्रॉकरी, चूड़ी कंगन, किताबें,खेल खिलौने, कालीन समेत कई प्रकार के स्टालों पर बच्चों महिलाओं से लेकर हर वर्ग के लोग खरीददारी कर रहे हैं। वहीँ सबसे ख़ास बात यहां के झूले हैं। जिनका युवाओं में खासा क्रेज़ है। जिनमें नाव झूला, ब्रेकडान्स,क्रॉस झूला, हवाई झूला, ट्रैन शामिल है। झूलों का आनंद लेने दिन से ही लोग लाइनों में पहुँचते हैं। वहीँ बच्चों के लिए मिक्की माउस, कार चक्र, बौंसीय,पानी वोटिंग सहित मनोरंजन के कई साधन हैं। प्रदर्शनी में खाने पीने के कई स्टॉल हैं। जिनमें चाइनीस आइटम से लेकर सागर की चाट और अमेरिकन भुट्टे स्वाद बढ़ा रहे हैं।--------वहीँ यहाँ आने वाले लोग भी काफी एन्जॉय कर रहे हैं। सुनिए--------
दरअसल हर साल की तरह इस साल भी अतुल्य भास्कर सागर के प्रमुख अतुल मिश्रा और अंकित मिश्रा लोगों के लिए मनोरंजन का बेहतरीन साधन लेकर आये हैं।
कोरोना काल के बाद सागर के लोगों को पहली बार एक ऐसा स्थान मिला है। जंहा वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजन कर सकते हैं। अतुल्य भास्कर समूह अपने सामाजिक सरोकार अभियान के तहत इस तरह की प्रदर्शनी पूरे प्रदेश में लगाकर हस्तशिल्प कला से जुड़े लोगों को एक मंच प्रदान कर स्थानीय कला को बढ़ावा देने प्रयास कर रहा है। इस अभियान में प्रदेश के हस्तशिल्प कुटीर ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव का सबसे बड़ा योगदान है। ये मकर संक्रांति तक चलेगा।


By - Sarag tv news
20-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.