सागर-धान खरीदी केंद्र पर किसान हो रहे परेशान || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई में धान खरीदी केंद्र पर भारी अनियमितताओं के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर दराज से धान बेचने आये किसानों को बिना धान बेचे ही वापिस जाना पड़ रहा है। दरअसल संपूर्ण ब्लाक में एक मात्र धान खरीदी केंद्र पर बिना सर्वेयर के धान खरीदी की जा रही है। जिससे गुणवत्ता को लेकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। खरीदी केंद्र संचालक द्वारा बिना किसी पैमाने के ही धान को नजरी आधार पर गुणवत्ता परखनी पड़ रही है। धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने आये खाद्य विभाग के अधिकारी व बयेर हाउस मैनेजर ने भी खरीदी केंद्र पर अनियमितताओं व अभावों की बात मानी है। किसानों का कहना है कि पहली बार धान की खेती की है। लेकिन बेचने में परेशानी हो रही है। पहले धान की बोरियों में बजन को लेकर परेशानी हुई फिर कचड़ा होने की बात कहकर सफाई कराई जिसमें क्विंटलों धान निकल गई। इसके बाद गुणवत्ता का हवाला देकर वापिस किया जा रहा है। गुणवत्ता परीक्षण का कोई वैज्ञानिक पैमाना या यंत्र नहीं है। पत्थरों से रगड़कर चांवल के रंग और नमी जांचने के यंत्र नहीं होने से दातों से कुतरकर दानों में नमी का पता लगाया जा रहा है। साथ ही सर्वेयर के बिना ही गुणवत्ता की परख की जा रही है। जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। केंद्र पर सुविधाओं के अभाव की बात स्वयं अधिकारियों ने भी मानी है।


By - Manoj Barwani Khurai (M.P.)
22-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.