सागर निगम को मिली स्टार-1 रैंकिंग सीएम ने 25 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र से किया सम्मान
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत इंदौर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रेरणा कार्यशाला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में सागर नगर निगम को सम्मानित किया। दरअसल स्टार-1 रैंकिंग मिलने पर 25 लाख रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र से नगर निगम सागर को सम्मानित किया गया है। यह पुरूस्कार नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार को दियाा गया। इस मौके पर निगम के सहायक यंत्री संजय तिवारी, एम.आई.एस.एक्सपर्ट गौरव राजपूत और सफाई मित्र सुरेन्द्र महावत मौजूद थे।