पालतू कुत्ते के जन्मदिन पर लगाया होर्डिंग अन्य 10 कुत्तों के नाम सुन पेट पकड़ लेंगे आप

एक पालतू डॉगी परिवार के लिए जानवर नहीं बल्कि परिवार का ही सदस्य होता है। और जब बात उसके जन्मदिन की हो तो ख़ुशी भी दोगुनी हो जाती है। तो एक नज़र डालिये एमपी के बैतूल में लगे एक होर्डिंग पर जो एक डॉगी के जन्मदिन पर लगाया गया है। और चर्चा का विषय बना हुआ है। होर्डिंग में बर्थडे वाले डॉगी के साथ लगी 11 और कुत्तों की फोटो पर लिखे नाम हंसी-मजाक की वजह बन गए हैं। कुत्ते के मालिक इसे बर्थडे सिलिब्रेशन ही बता रहे हैं। लेकिन लोग इसे राजनैतिक पैतरेबाजी पर एक कटाक्ष बता रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया के आने के बाद बर्थडे सेलिब्रेशन का क्रेज कुछ अलग हो गया है। लोग फेसबुक, वाट्सअप और अन्य प्लेटफॉर्मों पर जाकर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। साथ ही अब जन्मदिन के मौके पर फ्लैक्स लगाने की परंपरा भी शुरू हो गई है। इस बीच बैतूल के मुलताई नगर के सबसे व्यस्त क्षेत्र बस स्टैंड पर लगे एक फ्लैक्स पर माला पहने डॉगी का फोटो चर्चा में है। डॉगी के फोटो के नीचे उसका नाम वफादार लिखा है। और उसे बर्थडे की बधाई दी गई है। 11 अन्य कुत्तों के फोटो भी फ्लैक्स में छापे गए हैं और सभी के नाम लिखे गए हैं। इन्हें दलबदलू, धोखेबाज, चापलूस, खुजली, पहचानो कौन, छर्रा, झांकीबाज, फेंकोलाल और मौका परस्त जैसे नाम दिए गए हैं।
कुत्ते के मालिक नान्चू अग्रवाल इसे अपने पालतू कुत्ते के बर्थडे पर लगाया गया सामान्य फ्लैक्स बता रहे हैं। लेकिन लोग इसे राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

 


By - sagar tv news
26-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.