सागर में पांच दिनों तक होगा सद्गुरु कबीर महा महोत्सव देश भर से आएंगे संत

 

आगामी 29 दिसंबर से सागर के राजघाट रोड स्थित आरटीओ के नजदीक सद्गुरु कबीर धाम पर सदगुरु कबीर महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सदगुरु कबीर दर्शन ग्रंथ विमोचन के उपलक्ष्य में विराट सत्संग समारोह किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सागर के प्रभारी और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया होंगे। इसके अलावा जिले के तीनों मंत्री, सांसद, जिले के विधायक और जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी विशेष अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी सागर के परकोटा पर स्थित सदगुरु कबीर आश्रम के आचार्य रामजीवन शास्त्री ने दी है। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर से 2 जनवरी 2022 तक पांच दिवसीय सतगुरु कबीर महा महोत्सव समारोह और कबीर दर्शन ग्रंथ विमोचन का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें देश प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर के संत मौजूद रहेंगे। बताया कि 29 दिसंबर को सत्संग शिविर का शुभारंभ होगा। इसके बाद 30 दिसंबर को बाल संस्कार साधना शिविर के साथ-साथ बच्चों, युवाओं में प्रतिभा जागरण के लिए कई अध्यात्मिक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 31 दिसंबर को सामाजिक समरसता के अंतर्गत सागर शहर के सभी धर्मों के धर्माचार्य का संत समागम भी किया जाएगा। साथ ही कबीर आश्रम सागर के आचार्य रामजीवन शास्त्री जिन्होंने लगभग 2 साल जिनमें कोरोना काल में इस ग्रन्थ का लेखन किया है। विमोचन भी किया जाएगा।


By - Sarag tv news
26-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.