प्रेमी ने प्रेमिका की कटी नाक | TOP_10_MadhyaPradesh 26/12/2021 || STVN INDIA ||

 

गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश
राजगढ़ में एक युवक ने चाकू मारकर नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। फिर खुद को भी चाकू मार लिया। इसके बाद घर फोन कर कह दिया कि हमने खुदकुशी कर ली है। सोशल मीडिया स्टेटस पर लिखा- दवा कर दे, मरीज-ए-इश्क हूं।

 किसान को कार ने रौंदा, मौत
इंदौर धार रोड़ पर रविवार सुबह एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। धार की तरफ से इंदौर आ रही एक कार ने साइकिलिंग कर रहे किसान को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद कार एक के बाद एक तीन पलटी खा गई। हादसे में मौके पर ही किसान की मौत हो गई।

व्यक्ति की मौके पर ही मौत
अशोकनगर के चंदेरी रोड पर मनकपुर के पास रविवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दंपती भी घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बकरी चोरी की शंका में ग्रामीण की हत्या
उज्जैन जिले के माकड़ौन थाना क्षेत्र के रूपाखेड़ी गांव में ग्रामीण व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वजह सिर्फ इतनी थी कि ग्रामीण की बकरी घास चरते हुए समीप खेत में चली गई थी। इससे खेत मालिक को यह शंका हो गई कि मृतक बकरी चुराने आया है।

लिव इन पार्टनर ने काटी नाक
खंडवा में लिव इन रिलेशन में रहने वाले एक युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। युवक पार्टी करने के लिए महिला से रुपए मांगे थे। महिला ने रुपए नहीं दिए तो युवक ने कुल्हाड़ी से नाक काट दी। मामला, शनिवार सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र बमनगांव का है।


बेटे ने लगाई थी मां को आग
सागर के गढ़ाकोटा में बजरंग वार्ड में आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पैसों के विवाद में शुक्रवार को शराबी बेटे ने अपनी मां पर केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

मिनी ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा
छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध जाम सावली मंदिर परिसर के पास बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ के पीछे चल रहा डीजे वाला मिनी ट्र्रक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हो गया। मिनी ट्रक भक्ति गीतों पर झूम रहे श्रद्धालुओं को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। श्रद्धालु जान बचाकर भागने लगे।

इंदौर में 8 लोगों में ओमीक्रॉन पुष्टि
मध्यप्रदेश में ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। ओमिक्रॉन के आठ मरीज मिले हैं। सभी मरीज इंदौर के हैं। इसमें से छह स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि दो भर्ती हैं। इसका खुलासा रविवार को प्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया।

 MLA की RTI एक्टिविस्टों को धमकी!
सागर जिले की बीना सीट से भाजपा विधायक महेश राय ने आरटीआई एक्टिविस्टों को धमकी दी है। विधायक स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के लिए प्रेरणा कार्यशाला एवं फ्लॉग रन कार्यक्रम में कहा कि बड़े शहरों में आरटीआई लगाने वालों के मर्डर भी हो जाते हैं। बिना मतलब के मामलों में घुसते हैं तो मारे जाते हैं।

इंदौर में लुका-छिपी 2 की शूटिंग
इंदौर में लुका-छिपी 2 की शूटिंग चल रही है। इसके लिए एक्टर सारा अली खान और विक्की कौशल पहले ही इंदौर पहुंच गए थे। रविवार की सुबह सारा को कोचिंग से छोड़ने का सीन फिल्माया गया। शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और VIDEO फुटेज बनाते रहे।


By - Sarag tv news
26-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.