MP | मास्क को लेकर महिला पर पुलिसकर्मी ने चलाई चप्पल
देवास जिले में मास्क को लेकर कार्रवाई के दौरान एक महिला और महिला पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई हो गई। जब स्कूटी सवार महिला को रोका गया और मास्क नहीं लगाने पर चालान कटवाने की बात की गई। जिस पर महिला ने मना कर दिया। महिला ने एसडीएम प्रदीप सोनी से भी कुछ देर तक बहस की। जिसके बाद एसडीएम ने टीम ने कहा कि यह चालान नहीं कटवा रही तो इस महिला को थाने लेकर जाओ। जिस बात से स्कूटी सवार महिला भड़क गई। जब एक महिला पुलिसकर्मी ने उसे पकड़कर थाने लेकर जाने का प्रयास करने लगी तो स्कूटी सवार महिला ने पुलिसकर्मी महिला को धक्का दे दिया। जिससे वह पुलिसकर्मी महिला जमीन पर गिर गई। पुलिसकर्मी ने उठकर फिर महिला को पकड़ा। इसी दौरान एक अन्य महिला पुलिसकर्मी ने अपनी चप्पल निकालकर महिला को मार दी। स्कूटी सवार महिला जागृति मिश्रा कहना है कि इतने दिनों से देश में ओमिक्रान आ गया है। ये तब कहां थे। दो साल कोरोना हैं। लगातार कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं।