सागर- नवविवाहिता ने की जान देने की कोशिश पहुंची अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बीना क्षेत्र में एक 22 साल की नवविवाहिता ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की जिसे गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया की आगासोद थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरिया आगासोद गांव में ये घटना हुई। मिली जानकारी के मुताबिक नवविवाहिता भूरी बाई ने अज्ञात कारणों के चलते मिट्टी का तेल डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया। जिसे परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक महिला करीब 85% जल चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के चलते आला अधिकारी को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद नायब तहसीलदार घायल के बयान दर्ज करने सिविल अस्पताल पहुंचे।


By - sagar tv news
02-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.