लॉज में गंदा काम करते पकड़े गए लड़के-लड़किया | TOP_10_MadhyaPradesh 04/01/2022 || STVN INDIA ||

 

डेटोनेटर फटने से किसान की मौत
रतलाम में डेटोनेटर फटने से किसान की मौत हो गई। मामला रत्तगढ़खेड़ा का है। मोटर स्टार्टर से कनेक्ट करते ही डेटोनेटर फट गया। घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। बिलपांक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचाया।

NGO संचालक की मौत
खंडवा में देर रात भीषण सड़क हादसे में दाे लोगों की मौत हो गई। कार सवार दोनों जीजा-साले भोपाल से खंडवा आ रहे थे। सिहाड़ा के पास स्पीड ब्रेकर पर कार डंपर में जा घुसी। दोनों पूर्व टीआई के निधन पर अंत्येष्टि में खंडवा आ रहे थे। गणेशगंज निवासी पूर्व टीआई निधानसिंह रावत का निधन हो गया।


बस और हाइवा की भिड़ंत के बाद लगी आग
रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत शिवपुर के पास एक बाइक सवार हो बचाने के चक्कर में बस और हाइवा की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस में शार्ट सर्किट हुई और देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। इस दुर्घटना में बस की चपेट में आया हाइवा में जल गया।

ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत
इंदौर-भोपाल हाईवे पर मंगलवार को रिकांडो जोड़ के पास ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए। इनमें से एक बच्ची की माैत हो गई। कार सवार भोपाल से महू जा रहे थे। सभी घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा लाया गया है।


बच्ची को कुत्तों के नोंचने पर हाईकोर्ट का नोटिस
भोपाल में 4 साल की बच्ची गुड्‌डी को कुत्तों के झुंड ने नोंचा था। जबलपुर हाईकोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी, कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को नोटिस जारी किया है। पूछा है कि ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए आप की क्या तैयारी है?

थाने में पुलिस का नागिन डांस
जबलपुर पुलिस का नागिन डांस का वीडियो सामने आया है। मामला शहपुरा थाने के अंदर का बताया जा रहा है। न्यू ईयर पर एक जनवरी को आधी रात के बाद पार्टी मनाते हुए तीन कॉन्स्टेबल ने डांस किया। मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा गाने पर भी जमकर डांस हुआ

सागर आ रही मशहूर कथा वाचक जया किशोरी
प्रसिद्ध कथा वाचक और भजन गायिका जया किशोरी 11 जनवरी को सागर आ रही हैं वे मकरोनिया स्थित क्रॉउन पैलेस होटल में आध्यात्मिक सत्र करेंगी । जिसमें जया किशोरी कृष्ण से जीवन की सीख पर प्रेरक उदबोधन देंगी । इस कार्यक्रम के आयोजक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य राहुल साहू और उनकी टीम है ।

CAT में 99.9 परसेंटाइल वाले रुद्राक्ष
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जैसे इंस्टीट्यूट में एडमिशन के लिए CAT का रिजल्ट जारी हो गया है। इंदौर के रुद्राक्ष गुप्ता ने 99.9 परसेंटाइल हासिल किए। IIT दिल्ली से बीटेक करने वाले रुद्राक्ष इंवेस्ट इंडिया (सेंट्रल गवर्नमेंट मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी) में काम करते हैं।

सेक्स रैकेट के 15 आरोपी पहुंचे जेल
रीवा शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत वेंकट मार्ग स्थित दीप लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार की रात दबिश में पांच महिलाओं सहित 7 पुरुष व तीन अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


एक दिन में 308 केस
मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 308 केस मिले हैं। इंदौर फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ। यहां 137 केस आए हैं। गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर में मिले केस में आधे ओमिक्रॉन और आधे डेल्टा वैरिएंट के हैं। घातक डेल्टा वैरिएंट ही प्रदेश में दूसरी लहर लाया था।


By - sagar tv news
04-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.