मालिक का अपहरण करने आये लोगों पर टूट पड़ा पालतू डॉग बचा ली जान


कहा जाता है की डॉग यानी कुत्ता अपने मालिक का सबसे बड़ा वफादार होता है। ऐसे ही एक डॉग ने इस बात को बिल्कुल सही साबित करके दिखाया है। जहाँ मालिक का अपहरण करने आये लोगों को डॉग की वफादारी के चलते उलटे पाँव लौटना पड़ा और मालिक की जान भी बच गयी। सीसीटीवी में कैद हुई ये तस्वीरें एमपी के ग्वालियर से सामने आयी हैं। जहाँ थाटीपुर थाना के अशोक कॉलोनी में रहने वाले नितिन शाक्य अपने घर में थे। तभी वैन में सवार चार-पांच लोग उनके घर आए जिन्होंने नितिन को बाहर बुलाया और मारपीट शुरू कर दी। वो नितिन को धकेलकर वैन में पटककर ले जाने की कोशिश में थे। इस दौरान जमकर पीटा भी। जिससे कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गयी। बड़ी संख्या में लोग वहाँ इकट्ठे हो गए लेकिन किसी ने नितिन को बचाने की जहमत नहीं उठाई। तभी घर में मौजूद पालतू डॉग हमलावरों से भिड़ गया। मालिक की जान बचाने पूरी ताकत से बदमाशों पर अटैक कर दिया। डॉग के हमले से बदमाश घबरा गए और नितिन को वहीं छोड़कर अपनी जान बचाकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित ने शिकायत की जहाँ पुलिस ने हमलावरों पर नामजद मामला दर्ज किया है।
बताया गया की जिन लोगों ने नितिन पर हमला और अपहरण की कोशिश की, उनके परिवार की 21 साल की एक युवती तीन दिन से लापता है। जिसके परिजनों को शक है की नितिन का एक रिश्तेदार उनकी बेटी को भगा कर ले गया है। जिसमें नितिन का भी हाथ है। इसलिए ये लोग पूछताछ करने पहुंचे थे लेकिन जानकारी न देने पर अपहरण कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
05-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.