PM की सुरक्षा पर बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर मध्य प्रदेश में सियायत गरमा गई है। बीजेपी ने पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के िलए महामुत्युंजय का जाप कर कर रही है। भोपाल के लाल घाटी स्थित गुफा मंदिर में पूजा और मंत्र का जाप करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि पंजाब में कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को जानबूझ कर खतरे में डाला गया।इधर, पूर्व मुख्यमंत्री वं कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप (एसपीजी) करता है और अंतिम फैसला भी उनका ही होता है। इसमें पुलिस महानिदेशक का भी हस्तक्षेप नहीं होता है। उन्हें एसपीजी का निर्णय मानना होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- शिवराज के पास आज कुछ कहने को नहीं है। आज शहर का 18 डिग्री तापमान है तो शिवराज जी कहेंगे कांग्रेस के कारण है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पर उन्होंने कहा कि यह देखना होगा कि कितने समय पहले रास्ता बदला गया। एसपीजी ने ऐसा फैसला क्यों लिया और क्या व्यवस्था संभव थी। अब भाजपा का यह कहना कि इस सबके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है तो यह ठीक नहीं है

 

 


By - sagar tv news
06-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.