सागर-पुरानी बुराई के चलते व्यक्ति का कर दिया ये हाल || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी तिराहे पर एक व्यक्ति के साथ पुरानी बुराई के चलते डंडे से बेरहमी से मारपीट की गई। जिसमें व्यक्ति लहूलुहान हो गया। मौके पर खड़ी डायल 100 ने लहूलुहान हालत में पड़े देख घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय मनोज कलोसिया निवासी ग्वालटोली सुभाष वार्ड के साथ पुरानी बुराई के चलते एक व्यक्ति ने गांधी तिराहे पर बेरहमी से मारपीट कर। हाथ पैर फैक्चर कर दिए। आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहे। जानकारी लगते ही घायल को डायल 100 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद घायल को सागर जिला अस्पताल रेफर किया है। वही मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए हैं