सागर- रिटायर्ड फौजी ने 6 लाख की शक्कर मंगवाई लेकिन ये क्या हो गया


सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी से 6 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। रिटायर्ड फौजी ने शक्कर का होलसेल बिजनेस शुरू करने के लिए एक ट्रक शक्कर मंगवाई थी। रुपए जमा किए। लेकिन शक्कर नहीं मिली। धोखाधड़ी का संदेह होने पर मकरोनिया थाने में शिकायत की। संतोष प्रजापति ने थाना मकरोनिया पहुंचकर शिकायत में बताया कि सेना से रिटायर्ड होने के बाद कोई होल सेल का बिजनेस करना चाह रहा था। इसी संबंध में इंटरनेट के माध्यम से शक्कर के होल सेलर व्यापारियों से जानकारी ली। एक मोबाइल नंबर मिला। इस पर बात हुई तो उसने अपना नाम नीरज श्रीवास्तव बताया। खुद को शक्कर का होल सेलर और फर्म का नाम अलंकार ट्रेडर्स बताया। बातचीत होने के बाद एक ट्रक शक्कर का माल भेजने की बात पक्की हुई थी।


By - sagar tv news
15-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.