एमपी में अभी ठण्ड से थोड़ी राहत लेकिन फिर हो सकती हैं बारिश

मध्यप्रदेश में पांच दिन बाद कोहरे से कुछ राहत मिली है। मंगलवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सूरज खिलकर निकला। कोहरे के हटने से लोगों ने राहत की सांस ली है।मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिन में धूप निकलने से राहत रहेगी।अभी तीन-चार दिन तक इसी तरह ठंडक बनी रहेगी।रात को भी कुछ राहत होगी।पांच दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। राजस्थान में एक चक्रवातीय घेरा बन रहा है। इसके सक्रिय होने से 22 जनवरी के बाद कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।मध्यप्रदेश के पश्चिमी भाग जैसे ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, इंदौर और भोपाल संभागों में कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। हालांकि, अभी पांच दिन तक बारिश की संभावना नहीं है। दिन में बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से कुछ राहत रहेगी।पाकिस्तान से आ रही हवाओं के कारण कोहरा और ठंड के रूप में असर दिखा रही हैं। राजस्थान में बनने वाले चक्रवात का असर पूर्वी मध्यप्रदेश पर ज्यादा रहेगा। इसका असर महाकोशल, बुंदेलखंड और बघेलखंड के इलाकों में रहेगा। 22 जनवरी के बाद इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
18-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.