सागर-कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे पर IPC की धारा 307 के तहत मामला दर्ज
खुरई में हुए बवाल के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे सहित चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।इसके अलावा 20 अज्ञात लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है। गुरुवार को हुए कांग्रेस-भाजपा के प्रदर्शन के दौरान कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पूर्व पार्षद विनोद राजहांस की रिपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, पूर्व पार्षद रविन्द्र चौरसिया, रवि नायक, अंकुर दुबे पर धारा 307, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।