सागर-सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार || SAGAR TV NEWS ||
सागर में कलयुगी पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को को शर्मसार कर दिया है, सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पीडि़ता की शिकायत पर मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना 22 जनवरी की रात की है। बड़ा करीला क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय नाबालिग रात करीब 9.30 बजे अपने घर पर अकेली थी। तभी उसका 50 वर्षीय सौतेला पिता आया और पकड़कर कमरे में ले गया। जहां बेटी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी को बताने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। इसके पहले भी आरोपी सौतेला पिता कई बार बेटी के साथ शारीरिक संबंध बना चुका था। सौतेले पिता की हरकतों से परेशान होकर शनिवार शाम पीडि़ता ने अपनी आपबीती मां और दादी को बताई। बेटी की आपबीती सुन मां-दादी दंग रह गईं। तत्काल पीडि़ता को साथ लेकर मोतीनगर थाने पहुंची और शिकायत की।