MP तय समय पर होंगी 10 वी और 12 वी की वार्षिक परीक्षाएं
मध्य प्रदेश में कक्षा 10 वीं और 12 वीं की वार्षिक परीक्षा तय समय के मुताबिक ही पूरी होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध सभी स्कूलों में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। ये जानकारी प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी है। उन्होंने कहा की सभी विद्यार्थी पूरे मनोयोग, उत्साह और मेहनत से परीक्षा की तैयारी करें।