जबलपुर मे लुटेरी दुल्हन अपनी गैंग के साथ हुई गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

सिवनी के छपारा थाना अंतर्गत भीमगढ़ निवासी युवक से जबलपुर में शादी रचाने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ी है। पकड़ी गई दुल्हन अब तक करीब 7 शादियां रचा चुकी है। जिसकी पड़ताल जारी है। गिरोह के चारों सदस्यों को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार किया।लुटेरी दुल्हन रेनू पटेल ने खुद को अनाथ बताकर दशरथ पटेल से कोर्ट कैंपस के शिव मंदिर में ब्याह रचाया। जब दुल्हा दशरथ बाइक से दुल्हन को घर ले जा रहा था, तो रास्ते में वह बोली कि मुझे बैठने में दिक्कत हो रही है। दशरथ ने जैसे ही बाइक रोकी, इतने में वो पीछे से आ रहे अपने प्रेमी भागचंद की बाइक पर बैठकर उसके साथ फरार हो गई और साथ ही गहने और कैश भी साथ ले गई।ओमती थाना प्रभारी बघेल ने बताया की बाईट पूछताछ के आधार पर कुछ देर बाद ओमती पुलिस ने युवती को भी हिरासत में ले लिया। उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी अमर सिंह को पुलिस ने दबोचा। आरोपी के पास से 30 हजार रुपए जब्त हुए और पांच हजार रुपए उसने खर्च कर देना बताया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक अर्चना नकली मौसी और अमर सिंह नकली पिता और भागचंद नकली रिश्तेदार बनकर फर्जी शादी में शामिल हुआ था। पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी करते हुए आरोपी रेणु ओर उसके फर्जी रिस्तेदारो को गिरफ्तार कर लिया हैं


By - Harish Dubey Jabalpur
04-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.