तांका झांकी करने पर चैनल में बुरे फंसे बबलू, हालत ऐसी कि जान जाते-जाते बची || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के ग्‍वालियर में एक युवक का सिर चैनल गेट में फंस गया। युवक की घबराहट देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चैनल गेट को काटकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पूरा मामला ग्वालियर के जनक गंज थाना इलाके के गोल पहाड़िया का है।दरअसल, जनकगंज थाना इलाके के गोल पहाड़िया पर एक युवक ने अपना सिर चैनल गेट में फंसा लिया। शुरुआत में युवक को नहीं मालूम था कि उसका सिर इस तरह से चैनल गेट में फंसा रह जायेगा। युवक ने बहुत प्रयास किया लेकिन चैनल गेट से अपना सिर बाहर नहीं निकाल सका। कुछ देर में युवक को घबराहट होने लगी। युवक को घबराता देख लोगों ने पहले युवक की मदद करते हुए चैनल गेट से उसका सिर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो इस बात की जानकारी जनक गंज थाना पुलिस को दी गई।जनक गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी पहले युवक का सिर चैनल गेट से निकालने की काफी मशक्कत की लेकिन जब सफल नहीं हो सके तो पुलिस ने चैनल गेट को कटवाया और उसके बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।


By - Sarvesh Purohit Gwalior
05-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.