सागर कलेक्टर की दरियादिली गरीब महिला को भेजा रैन बसेरा आवास भी दिलाएंगे || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर कलेक्ट्रेट के गेट के पास बीते दिन शुक्रवार को एक महिला अपने बच्चों के साथ पहुंची जो वहाँ खाना बनाने लगी थी क्योंकि उसके पास रहने जगह नहीं थी। एक कार्यक्रम से लौट रहे कलेक्टर दीपक आर्य को जब ये जानकारी मिली तो वो मौके पर पहुंचे थे। जहाँ उनका सेवा भाव देखने को मिला उन्होंने तत्काल मदद करते हुए निगमायुक्त आरपी अहिरवार से बात कर महिला अंगूरी बाई को रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था कराई। कलेक्टर दीपक आर्य अंगूरी बाई और उनके बच्चों के लिए शासन की कई योजनाओं के तहत लाभ दिलाएंगे। और जल्द ही उनके आवास, खाने-पीने, बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी।
गौरतलब है की शुक्रवार को संत रविदास वार्ड निवासी अंगूरी बाई कलेक्टर परिसर में अपने तीन बच्चों के साथ पहुंची थी। कोई सहारा ना होने के कारण वो मदद की आस में कलेक्टर परिसर में बच्चों के साथ बैठी थी और वहाँ खाना पकाने की तैयारी में थी। जहाँ कलेक्टर ने बात की और मदद का भरोसा दिया था।


By - Sagar tv news
05-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.