एक महिला के दो दोस्तों से अवैध संबंध दोस्त ने दोस्त को ही ठिकाने लगा दिया || SAGAR TV NEWS ||

 

एक ही महिला से दो अच्छे दोस्तों को प्यार हो गया। लेकिन दोनों में ऐसा विवाद हुआ की एक ने दूसरे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल ये खुलासा एमपी के रीवा पुलिस ने किया है। दरअसल चाकघाट थाना अंतर्गत एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई थी। इसके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
दोस्त ने एक महिला से अवैध संबंधों को लेकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में शामिल कट्टा भी बरामद किया है। बताया गया की बीते दिनों चाकघाट थाने के कोरा में राकेश उर्फ लल्लू आदिवासी का शव बरामद हुआ था। जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। जहाँ पुलिस के रडार में युवक का एक दोस्त आया। जिसे घटना के पहले आखरी बार उसके साथ घूमते देखा गया था। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल किया। उसने बताया की घटना वाले दिन युवक को मिलने बुलाया था। उसे पहले जमकर शराब पिलाई इसके बाद घर वापस जाते समय उसने रास्ते में ही युवक को गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई थी।
बताया गया की दोनों गहरे दोस्त थे लेकिन महिला से उनके अवैध संबंध थे जो एक दूसरे को महिला से दूर रहने की धमकी दे रहे थे।
पुलिस के मुताबिक़ आरोपी ने महिला को फोन कर उसकी हत्या करने की जानकारी दी थी। पुलिस अब इस घटना में महिला की भूमिका की जांच कर रही है अगर महिला की कोई भूमिका सामने आती है तो पुलिस उसके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी।


By - Arpit Pandey rewa
07-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बड़ी खबर-बहुचर्चित हनी ट्रैप मामला में सभी आरोपियों को कोर्ट ने किया बरी | sagar tv news |
by sagarttvnews, 06-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.