बुजुर्ग पति-पत्नी साथ जिये और साथ ही त्याग दिए प्राण || SAGAR TV NEWS ||

छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ, ओ साथी मरते दम तक…!!! एमपी के छिंदवाड़ा जिले के चाँद नगर में एक अद्भुत प्रेम का दृश्‍य देखने को मिला। चांद नगर में अजीब संयोग देखने को मिला। यहां बुजुर्ग की मौत हो गई। पति की अर्थी भी घर से नहीं निकल पाई थी। करीब 6 घंटे बाद पत्नी ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दोनों की अर्थी एक साथ उठी, तो लोग भावुक हो गए।
चांद में रहने वाले गणेश लाल गुप्ता (95) का रविवार शाम 6 बजे निधन हो गया था। उनकी पत्नी गीता गुप्ता (85) यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं। पति के सिरहाने बैठकर ही रोते-बिलखते रात करीब 12 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक साथ घर में दो बुजुर्गों के निधन से परिवार शोक में डूब गया।
इस संयोग के बाद बुजुर्ग दंपती की अर्थी एक साथ घर से मोक्षधाम के लिए बैंड बाजों के साथ निकाली गई। इसमें स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की


By - Sagar tv news
07-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.