किसान के 100 कैरेट टमाटर चोरी कर बेचे नहीं बल्कि कुँए में सन्ना दिए || SAGAR TV NEWS ||

 

चोर ने खेत में रखे किसान के टमाटर चोरी कर लिए। इसमें हैरानी की बात ये है की कई कैरेट चुराकर कुँए में फेंक दिए। जो उसमें उतरा रहे थे। मामला झाबुआ जिले के पेटलावद का है। जहाँ चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोरों ने इस बार टमाटर को अपना निशाना बनाया। बताया गया की बदमाशों ने देर रात खेत से टमाटर चोरी किये। और उन्हें कुएं में भी फेंक दिया। इस दौरान चोरों ने कैरेट तोड़ दी। पाइप लाइन फिल्टर, केबल और दूसरी चीजों को नुकसान पहुंचाया।
किसान ने इसकी शिकायत पेटलावद पुलिस थाने में की है। किसान का कहना है। कि खेत पर टमाटर तोड़कर दिल्ली मंडी भेजने के लिए रखे थे। लेकिन रात में अज्ञात चोरों ने उनके टमाटर को कुंए में फेंक दिया। करीब 100 कैरेट टमाटर चोर अपने साथ ले गए।
जानकारी के मुताबिक टमाटर का भाव इस समय मंडी में 500 रुपए कैरेट चल रहा है। 1 कैरेट में 20 से 22 किलो टमाटर आते हैं वहीँ बाजार में 35-40 रुपए किलो बिक रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।


By - Sagar tv news
07-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.