कुण्डलपुर महामहोत्सव की तारीख हुई निश्चित जानिए कब क्या होगा || SAGAR TV NEWS ||

 

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद से 12 फरवरी शनिवार से दमोह जिले के कुण्डलपुर में महामहोत्सव 2022 की शुरुआत बड़े बाबा के जाप अनुष्ठान के साथ प्रारम्भ की जायेगी। 14 फरवरी सोमवार को घटयात्रा और ध्वजारोहण कार्यक्रम महामहोत्सव स्थल पर आचार्य भगवंत श्री विद्यासागर जी महाराज, सभी मुनि संघ, आर्यिका माताजी के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।15 फरवरी मंगलवार को सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य कुण्डलपुर महामहोत्सव की शुरुआत पंचकल्याणक में भगवान के गर्भकल्याणक पूर्व रूप से16 फरवरी से प्रारंभ होगा। जो की 23 फरवरी गुरुवार मोक्ष कल्याणक का भव्यता पूर्वक धार्मिक रीति रिवाज से आयोजित किया जाना है। 24 फरवरी 2022 से देवाधीदेव1008 भगवान अदिनाथ बड़े बाबा का मस्तकाभिषेक का प्रारम्भ होगा जो फाल्गुन माह की अष्टान्हिका पर्व तक प्रतिदिन धार्मिक रीति से कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए सिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर कमेटी उपाध्यक्ष देवेन्द्र सेठ ने बताया कि मुख्य आयोजन 16 फरवरी से प्रारंभ होगे जो आगम के अनुसार गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से और उनके विशाल समोशरण के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा हैं।


By - aaqib khan hata Damoh
09-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.