बुर्का पहन लड़कियों ने खेला फुटबॉल-क्रिकेट; बोलीं-हम कंफर्टेबल हैं || SAGAR TV NEWS ||

 

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के हिजाब को लेकर दिए बयान के बाद मध्यप्रदेश में विवाद छिड़ गया है। इसके विरोध में बुधवार को मुस्लिम लड़कियों ने हिजाब और बुर्का पहनकर फुटबॉल और क्रिकेट मैच खेला। उनका खेल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। जो लड़कियों को प्रोत्साहित करते दिखे। लड़कियों ने कहा कि हिजाब और नकाब में हम कंफर्टेबल हैं। हिजाब हमारा राइट है, आइडेंटिटी है। बाईट।।।। मैच में कमेंट्री के दौरान कर्नाटक में हिजाब को लेकर हो रहे घटनाक्रम को भी बताया गया। ये मैच भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज में खेला गया। बता दें, मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने मंगलवार को कहा था कि अगर कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है, तो प्रतिबंध लगाया जाएगा। लेकिन दूसरे दिन ही मंत्री परमार अपने बयान से पलट गए उन्होंने कहा कीउनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि हिजाब स्कूल यूनिफॉर्म कोड का हिस्सा नहीं है


By - Sagar tv news
09-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.