सागर-ट्रैक्टर ट्रॉली ने ऑटो में मारी टक्कर, 6 लोग पहुंचे अस्पताल || SAGAR TV NEWS ||

 

एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने ऑटो में टक्कर मारी दी। जिससे ऑटो में सवार 6 लोग घायल हो गए। ऑटो सवार सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। घटना सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के पठारी राेड पर स्थित कब्रिस्तान के पास की है।
ऑटो चालक सलमान ने बताया कि बाजार से सवारियां लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड जा रहा था। तभी गिट्टी से भरा ट्रेक्टर आया और उसे ट्रैक्टर का रिवर्स गेयर लगाकर ऑटो काे टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और क्षतिग्रस्त हाे गया। ऑटो के पलटने वाले स्थान के पीछे किराने की दुकान थी, ट्रैक्टर उसमें घुस रहा था। वहां बैठे लाेग दाैड़ लगाकर भागे। जानकारी मिलते ही डॉयल 100 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया।


By - Manoj Badhwani khurai sagar
12-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.