MP में शीतलहर का अलर्ट इतने दिन और पड़ेगी ठंड || SAGAR TV NEWS ||

 

उत्तर में बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। पचमढ़ी में रात का पारा गिरकर 2 डिग्री पर आ गया। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल और ग्वालियर में बीती रात तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आया। भोपाल में यह 8 डिग्री और ग्वालियर में 7 डिग्री के नीचे रिकॉर्ड हुआ। इंदौर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री लुढ़ककर 9 के नीचे आ गया। जबलपुर में रात का पारा 1 डिग्री ऊपर चढ़कर 9 पर पहुंच गया।मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक कि अगले दो दिन तक इसी तरह ठंड रहेगी। रविवार से एक नया सिस्टम बन रहा है। इससे तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, बैतूल, खंडवा और उज्जैन के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।


By - Sagar tv news
12-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.