MP | सुरंग धंसने से 9 मजदूर फंसे, 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

 

कटनी जिले के स्लीमनाबाद में नर्मदा दायी तट नहर के लिए बनायी जा रही टनल की दीवार धसकने से उसमे नौ मजदूर फस गए। इनमें से 7 को बचा लिया गया। हादसे के बाद बाद से ही कटनी जिले के कलेक्टर एसपी सहित पुलिस प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद है। बचावऔर राहत कार्य अभी भी जारी हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय भी नजर रखे हुए ।बता दे कि नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध से सतना तक अंडरग्राउंड टनल बनाई जा रही है। इसी दौरान मिट्‌टी धंसने से हादसा हुआ। ये मजदूर करीब 9 मीटर नीचे दबे हैं, जहां से उनकी आवाज साफ सुनाई दे रही है।
हादसा शनिवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ। इसके बाद जबलपुर से पहुंची SDRF की टीम ने रात को ही बचाव कार्य शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। गृह विभाग के ACS राजेश राजौरा वल्लभ भवन (मंत्रालय) में सिचुएशन रूम से इसकी निगरानी कर रहे हैं। कटनी कलेक्टर प्रियांक मिश्रा और SP मौके पर ही मौजूद हैं।

 


By - SAGAR TV NEWS
13-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.