सागर- बाइक से अपने घर जा रहे दो लोगों के साथ ये क्या हो गया

सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र फिर एक बार हादसा हुआ। जहाँ शाहगढ़ सागर मार्ग नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल अज्ञात वाहन से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हे जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया गया की घटना शाहगढ़ में राठौर ब्रांच के आगे हुई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लोग अज्ञात वाहन से टकरा गये दोनो गंभीर रूप से घायल होकर करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे सड़क पर ही पड़े रहे। हादसा नेशनल हाइवे के रहवासी क्षेत्र में होने पर दुर्घटना के बाद मौजूद लोगों ने इमरजेंसी काल 108 और डायल 100 पर कॉल किया। लेकिन लगातार कॉल व्यस्त होने से गंभीर घायलों को इमरजेंसी सेवा नही मिली। जिससे दोनों घायल तड़पते रहे। उसके बाद सामुदायिक अस्पताल से एम्बुलेंस बुलाई गई और पुलिस की डायल हंड्रेड घटना स्थल पहुंची। जिससे दोनो घायलों को पुलिस वाहन में रखकर सामुदायिक अस्पातल लेकर आये जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को गंभीर हालत में सागर भेजा गया। जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल बाइक सवार नंदलाल आदिवासी और खलक दोनों शाहगढ़ से अपने घर छानबीला जा रहे थे। उनकी टक्कर किस वाहन से हुई ये पता नहीं चल पाया है।-

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
19-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.