CM शिवराज सिंह ने कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाने की घोषणा की || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सोमवार को जैन तीर्थ कुण्डलपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने कुण्डलपुर और बांदकपुर को पवित्र क्षेत्र बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों पर मांस और मदिरा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। जो कुण्डलपुर के चार किलोमीटर के दायरे में लागू रहेगा। दमोह के कुण्डलपुर जैन तीर्थ क्षेत्र में इन दिनों पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव चल रहा है। इस धार्मिक आयोजन में सीएम शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा मंत्री गोपाल भार्गव और पूर्व मंत्री जयंत मलैया भी मौजूद थे। दोपहर करीब 1.30 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कुण्डलपुर पहुंचे और बड़े बाबा के दर्शन किए। वहां से लौटने के बाद आयोजन स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लिया।
सीएम शिवराज अपने भाषण में बोले की कुण्डलपुर तीर्थ क्षेत्र एक अद्भुत तीर्थ क्षेत्र है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से वे फैसला करते हैं कि कुण्डलपुर को पवित्र क्षेत्र घोषित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि गौरक्षा का काम बहुत व्यापक है और इसे समाज को भी हाथ में लेना पड़ेगा, तभी यह सब संभव हो पाएगा। पूरे देश और मध्यप्रदेश के लोगों से अपील है कि बेटा और बेटी को बराबर समझें। प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। 2012-13 में 1000 बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थी। अब एक हजार पर 956 बेटियां जन्म ले रही हैं। यह आंकड़ा बराबर हो जाए।
वहीँ शिवराज सिंह ने ये भी कहा की हम आचार्य श्री के बताए मार्ग पर चलेंगे।


By - aaqib khan hata Damoh
21-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.