MP | कार में पकड़ी 8 पेटी नकली शराब,पेकिंग करने वाली मशीन और खाली वारदाना भी मिला || SAGAR TV NEWS |

 

मुरैना सिविल लाइन थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम को महाराजपुरा रोड पर नहर के नरुआ के पास एक कार जाती दिखी। पुलिसकर्मियों ने इसे रोका तो कार चला रहा युवक रफ्तार में भागने लगा, इसके बाद पुलिस की गाड़ी ने स्विफ्ट कार को टक्कर मारके रोका। कार की तलाशी ली गई तो, पीछे डिग्गी में 8 पेटी देसी शराब की मिली है, यह शराब नकली होने का अनुमान है, क्योंकि कार में इस शराब के साथ बोतल पेकिंग करने वाली मशीन, शराब की खाली बोतलें, ढक्कन, नाप करने वाले उपकरण और आबकारी विभाग के नाम के स्टीकर मिले हैं। पुलिस ने शराब के साथ एक आरोपी भी पकड़ा है। नकली शराब बनाने वाले आरोपी को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी आशुतोष बागरी ने 500-500 रुपये इनाम का ऐलान किया है। पकड़े गए आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस उससे इस काम में लिप्त अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।


By - Yogesh Parashar Morena
23-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.