सागर लोकायुक्त ने रिश्वतखोर सब इंजीनियर को 15 हजार की रिश्वत के साथ दबोचा || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के पन्ना में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पन्ना जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर पवई जनपद पंचायत से सामने आया है। जहां एक आरईएस के सब इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लगे रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की इस कार्यवाई से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें की ग्राम पंचायत सिमरा खुर्द में खेल मैदान काम के मूल्यांकन के लिए सरपंच से 20 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें से पांच हजार की रिश्वत सब इंजीनियर पहले ही ले चुका था। इस बात की शिकायत सरपंच ने सागर लोकायुक्त में की थी। तस्दीक के बाद गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने रिश्वतखोर आरोपी को पवई से रिश्वत की बाकी राशि 15 हजार लेते हुए दबोच लिया खबर लिखे जाने तक कार्यवाई जारी थी। मामले में लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने जानकारी दी।


By - Deepak Sharma Panna
24-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.