यूक्रेन में बंकर में छुपकर अपनी जान बचा रही MP की बेटी परिजन परेशान || SAGAR TV NEWS ||

 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में कई ज़िंदगियों पर संकट आ गया है। इस बीच हज़ारों की तादाद में भारतीय नागरिक भी यूक्रेन में फंसे हैं। जिसमें एमपी के रीवा की एक बेटी नुसरत खान भी शामिल हैं। जो यूक्रेन के BLACK SEA में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। नुसरत के परिजन उसकी जल्द वतन वापसी की आस लगाए सरकार से मदद पहुंचाने की गुहार लगा रहे हैं।
दरअसल यूक्रेन में लगातार हो रहे हमलों से तबाही मची है। जिससे हज़ारों लोगों की जिंदगियां तबाह हो चुकी हैं। साथ ही वहां भारत समेत अन्य देशों के लोग फंसे हुए हैं। जो अपने वतन वापसी के इंतजार में हैं। रीवा की बेटी नुसरत खान यूक्रेन के "BLACK SEA" में बंकर में छुपकर अपनी जान बचा रही है। अभी तक उसके पास मदद नहीं पहुंची हैं। जिससे उसे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
परिजनों की मानें तो नुसरत यूक्रेन के जिस "BLACK SEA" में रहकर पढ़ाई कर रही है। वहां काफी ठंड की स्थिति है। वहां माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहां से करीब 500 मीटर की दूरी पर लगातार बम के गोले गिराए जा रहे हैं। जिस कारण उसकी जान खतरे में है। इसके अलावा रोमानिया, पोलैंड समेत अन्य सीमावर्ती देशों की दूरी तकरीबन 250 किलोमीटर से ज्यादा की है। नुसरत के साथ तकरीबन 500 भारतीय भी फंसे हुए हैं। उसके के परिजनों का कहना है। कि वहां पर रूस और यूक्रेन दोनों देशों की आर्मी एक ही तरह के ड्रेस में घूम रही है ऐसे में उनको पहचान पाना भी असंभव सा रहता है।


By - Arpit Pandey rewa
01-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.