सागर/शाहगढ़- रबी फसल का मुआवजा मिलने के बाद भी किसान असंतुष्ट || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के शाहगढ़ तहसील क्षेत्र में ओलावृष्टि से रबी की फसल को हुये नुकसान का मुआवजा आने के बाद क्षेत्र में कई गाँवों के किसान असंतुष्ट हैं। किसानों ने नुकसान के सर्वे को लेकर पटवारियों पर आरोप लगाया है। जिसको लेकर तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांवों के किसान तहसील कार्यालय पहुचे और क्षेत्रीय विधायक तरवर सिह लोधी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमे विधायक तरवर सिंह ने गांवों के नाम बताते हुये तहसीलदार एलपी अहिरवार से फिर से जांच करने ज्ञापन दिया है सैंकड़ों किसानों के साथ ज्ञापन में शामिल क्षेत्रीय विधायक तरवर सिह ने कहा की जनप्रतिनिधियों द्वारा खेतों में जाकर किसानों की फसल नुकसान का निरीक्षण किया था। और उचित मुआवजा की मांग की थी। लेकिन क्षेत्र के कई गांवों में 50 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान होने के बाद भी शासन द्वारा निर्धारित मुआवजा नहीं दिया गया। जिसके लिए किसानों के साथ मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया है।


By - Sunil Tiwari shahgarh
01-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.