काम के बंटवारे को लेकर खुद आपस में उलझ गयी पुलिस || SAGAR TV NEWS ||

 

अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम दमोह जिले की पथरिया पुलिस के एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस काम के बंटवारे को लेकर आपस में उलझ बैठी। वायरल वीडियो में 2 पुलिस अधिकारी आपस में तू-तू मैं-मैं कर रहे हैं। यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। जिसमें पथरिया थाने में पदस्थ एसआई आरपी चौधरी और एएसआई राधे प्रसाद राय एक मामले की एफआईआर न करते हुए एक-दूसरे पर टाल रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक एक मार्च की रात करीब 8 बजे पथरिया सरकारी कॉलेज के पास पथरिया निवासी सुरेश नामदेव के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की और उसकी बाइक छीनकर ले गए। सुरेश पुलिस थाने रिपोर्ट करने पहुंचा, तो उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। रात में कई घंटे बैठने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अगले दिन पुलिस एफआईआर लिखने तैयार हुई, जहाँ एसआई चौधरी ने एएसआई राय से एफआईआर लिखने कहा, लेकिन राय का कहना था कि गंभीर मामला है, सीनियर लोगों को इसकी एफआईआर करना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। हालाँकि सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


By - Sagar tv news
04-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.