गोडसे भक्त देशद्रोही और जो गांधी भक्त हैं सच्चे देश भक्त ! || SAGAR TV NEWS ||
जो गोडसे भक्त हैं वो देशद्रोही और जो गांधी भक्त हैं। वह सच्चे देश भक्त हैं। ये बात पूर्व कैबिनेट मंत्री और राघौगढ़ से कांग्रेस के विधायक जयवर्धन सिंह ने कही है। दरअसल वो शिवपुरी पहुंचे थे जहाँ से वो नरवार रवाना हुए। इसके अलावा जयवर्धन सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल भाजपा के खिलाफ है। प्रियंका गांधी का असर बोल रहा है। 10 मार्च को परिणाम कांग्रेस के लिए सकारात्मक रहेंगे। जब उनसे पूछा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। तब जयवर्धन ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, कब आए ?