एमपी में बदला मौसम कई इलाकों में हुई बारिश इतने दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश में मौसम फिर बदल गया है। भोपाल, खंडवा और आसपास के इलाकों में सोमवार शाम हल्की से तेज बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक 10 मार्च तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इंदौर और भोपाल में अभी बादल छाए रह सकते हैं। सागर, जबलपुर और रीवा संभागों में बुधवार से बारिश शुरू हो सकती है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।मौसम में बदलाव की वजह से प्रदेश के कुछ इलाकों में जहां बौछारें पड़ीं तो कहीं पारा चढ़ भी गया। सीजन में पहली बार रात का पारा नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में 21 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। सबसे कम खजुराहो में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। ज्यादा बारिश होने पर फसल के खराब होने का भी खतरा है। सोमवार शाम हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल बिछ गई। मौसम साफ नहीं रहा और बारिश होती रही तो गेहूं के दाने काले पड़ जाएंगे।मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तीन दिन तक इसी तरह हल्की बारिश प्रदेश में होती रहेगी। नए सिस्टम के कारण अब पश्चिमी मध्यप्रदेश यानी जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभागों में बुधवार से बारिश होने की संभावना बन गई है। तीन दिन तक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिन और रात का तापमान भी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों में मंगलवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा शेष इलाकों में इसका असर नहीं रहेगा।

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
08-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.