महिला एसपी की शानदार पहल महिला ड्राइवर और गनमैन के साथ निकली

महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में एमपी की बैतूल पुलिस ने अनोखी पहल की है। महिला एसपी सिमाला प्रसाद ने महिला दिवस पर अपने सरकारी वाहन के पुरुष ड्राइवर की जगह महिला ड्राइवर को रखा और पुरुष गनमैन की जगह महिला गनमैन को रखा। बैतूल के चौक चौराहों पर महिला पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिस कर्मियों को ट्रैफिक ड्यूटी भी सौंपी गई। बैतूल एसपी कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलामय नजर आया। इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था की कमान भी महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों ने ही संभाली। दरअसल जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को विशेष सम्मान देने के लिए मंगलवार को अपना वाहन चालक समेत गनमेन भी महिलाओं को भी रखा।
एसपी सिमाला प्रसाद की वाहन चालक भी आरक्षक दुर्गा मरकाम थी वहीं उनकी गनमेन की ड्यूटी रोशनी ने निभाई। शहर के चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस ने एक अनोखा नवाचार करते हुए इनकी व्यवस्था महिला पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के जिम्मे सौंपी। जिन्होंने सडक़ सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही उन्हें यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए। इनके माध्यम से बताया की जल्दबाजी में सडक़ पार ना करें। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी ना बैठाए। बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन ना चलाए।

 

 

 

 

 


By - sagar tv news
09-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.