गढ़ाकोटा में राई नृत्य की रही धूम नृत्यांगनाओं ने बांधा समा

सागर जिले के गढ़ाकोटा में इन दिनों राई नृत्य की जमकर धूम मची हुई है। जहाँ रहस मेले का लोग जमकर लुत्फ़ उठा रहे हैं। दरअसल गुरुवार को इसका शुभारंभ किया गया है। तो तीन दिनों तक चलेगा। इसमें एक तरफ लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलेगा। तो वहीं दूसरी तरफ ऑर्केस्ट्रा और राई नृत्य की धूम मची हुई है। बुंदेलखंड के लोक कलाकार जित्तू खरे और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान नृत्यांगनाओं ने राई नृत्य से समा बाँध दिया। राई देखने भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिन्होंने रहस मेले का भरपूर आनंद लिया।
गौरतलब है की राजा मर्दन सिंह जू देव की स्मृति में हर साल गढ़ाकोटा में रहस मेले का आयोजन होता है। इसके आयोजक कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव हैं। वहीँ आयोजन समिति के अध्यक्ष उनके पुत्र युवा नेता अभिषेक भार्गव हैं।-

 

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
11-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.