मध्य प्रदेश में फिर गरमाया शराबबंदी का शराब दुकानों पर जाएंगी उमा भारती || SAGAR TV NEWS ||
मध्य प्रदेश में शराबबंदी का मुद्दा फिर से गरमाने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शराबबंदी के मुद्दे पर मुलाक़ात करते हुए बात की थी वहीँ शुक्रवार को उमा भारती पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने कहा की उनका पूरा फोकस शराबबंदी पर है। सीएम शिवराज से इस विषय पर चर्चा हुई है। शराबबंदी के खिलाफ जागरूकता अभियान से शुरुआत करने पर बात बनी है। शराब बंदी से कोई अटेंशन नहीं चाहिए। न लीडर बनना है। शराबंदी के अभियान को लेकर विधायकों से भी बात करने की बात कही है। उमा भारती ने कहा की अब शराबबंदी के लिए शराब दुकानों के सामने खड़ी होकर लोगों से पूछेंगी की क्या आप दुकान से संतुष्ट हैं। भोपाल में भी यही करेंगी। वहीं उमा भारती ने कहा कि शिवराज सिंह, वीडी शर्मा बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। संतुलित जीवन जीते हैं। पूर्व सीएम बोली की कांग्रेस के नेताओं ने जो कहा है। कि वह मेरा समर्थन करेंगे तो वह करें यह राजनीतिक नहीं सामाजिक अभियान है। शराब कि दुकान सरकार की नीति से चलती है। सरकार को इस अभियान की अगुवाई करना होगा। आगे कहा की उन्होंने भाजपा कभी नहीं छोड़ी, उन्हें निकाला गया था। इसके अलावा प्रियंका गांधी को लेकर उमा भारती ने कहा की प्रियंका गांधी को अहंकार है। उनकी बातों का जवाब देने प्रियंका को अपनी हैसियत कद बढ़ाना होगा।