सागर में गगन दमामा बाज्यो नाटक में दिखेगी हमारे वीर सपूतों की झलक


सागर में एक बार फिर शहीद दिवस के मौके पर गगन दमामा बाज्यो का मंचन किया जाएगा। जो हमारे देश के वीर सपूतों पंडित चंद्रशेखर आज़ाद,भगत सिंह, सुखदेव,राजगुरु और अन्य स्वतंत्रता संग्राम क्रांतिकारियों पर आधारित होने के साथ-साथ भगत सिंह की आज़ाद भारत की परिकल्पना पर प्रकाश डालता है। गगन दमामा बाज्यो के लेखक सिने अभिनेता, सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर पीयूष मिश्रा हैं। जिसे 23 और 24 मार्च को डॉ. हरीसिंह गौर विवि के स्वर्ण जयंती सभागार में थर्ड आई परफ़ॉर्मर,स्टूडियो अनशते की टीम द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इसका मंचन सांस्कृतिक परिषद् और डॉ हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि के तत्वाधान में किया जाएगा। इसमें यूटीडी के वर्तमान और पूर्व छात्र मंचन करेंगे।
पहले दिन विवि परिवार के अलावा अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे। वहीँ 24 तारीख को दिन में 2 बजे स्कूली बच्चों के लिए एक शो, तो शाम को साढ़े 6 बजे से दूसरा शो होगा जिसमें जनप्रतिनिधि और आम लोग मौजूद रहेंगे।
इसकी जानकारी सागर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गयी। साथ ही पोस्टर और ट्रेलर लांच किया गया। इसी के साथ बताया गया की कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर ले जाने की कोशिश की जा रही है।
इसको लेकर सिने अभिनेता रिशांक तिवारी और नाटक का निर्देशन कर रहे आदित्य निर्मलकर ने जानकारी दी।


By - || STVN INDIA ||
20-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.