सागर-दम्पति ने खुद मजदूरी कर बना लिया PM आवास का मकान || SAGAR TV NEWS ||

 

कहते हैं की जिद जूनून और मेहनत से इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है। ऐसे ही सागर जिले के रहली में रहने वाले दम्पति ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। दोनों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुद मेहनत की और अपना मकान बना लिया। न मजदूर न ही किसी मिस्त्री का सहारा लिया। और 5 कमरे बना लिए। बताया गया की महेश कुमार पांडेय और रश्मि पांडेय को पीएम आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ और राशि मिली। दोनों एक बड़ा मकान बनाना चाहते थे। जिससे खुद ही मजदूरी कर घर बनाने का फैसला लिया। ताकि मजदूरी के पैसे बच सकें। खास बात यह है कि इनका जो पुराना मकान था उसमें से उपयोगी समान इन्होने नए आवास में उपयोग किया। महेश पांडेय रहली के एक निजी स्कूल में शिक्षक है उन्होंने बताया की घर नही मंदिर बनाना था पत्नी के साथ खुद ही एक-एक ईंट लगाकर अपना घर तैयार किया है। अब सिर्फ लेंटर होना बाकी है। जो बिना मजदूरों के संभव नहीं है।
वहीँ नगर पालिका उपयंत्री शिवराम साहू ने बताया की अभी तक 4500 आवास स्वीकृत हुए हैं। महेश पांडेय ने खुद मजदूरी कर आवास तैयार किया है।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
25-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.