ज्वेलर्स दुकान पहुंचे पति-पत्नी ने लाखों के मंगलसूत्र पर किये हाथ साफ़ || SAGAR TV NEWS ||

 

चोर कब चोरी करके चला जाये इसकी हवा लगती। ऐसे ही एक ज्वेलर्स की दुकान पर मंगलसूत्र खरीदने पहुंचे पति पत्नी ने दो मंगलसूत्र पर हाथ साफ कर दिया। दोनों की यह हरकत दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत थाने में की गयी है। घटना बैतूल जिले के कोतवाली थाना इलाके से सामने आयी है। जहाँ सीमेंट रोड इलाके में स्थित ज्वेलर्स दुकान पर बीते शुक्रवार की शाम सफेद शर्ट पहने पुरुष और पीली साड़ी पहने महिला दोनों मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। जो अपने आप को पति पत्नी बता रहे थे। वो मंगलसूत्र खरीदने के लिए गए थे। दुकान के कर्मचारी ने उन्हें कई तरह के मंगलसूत्र दिखाए तभी कर्मचारी को बातों में लगाकर रखा और शर्ट पहने पुरुष ने बाएं हाथ से मंगलसूत्र पहले धीरे से मुट्ठी में रखे और फिर हाथ नीचे करके जेब में रख लिए। हाथ साफ करके दोनों यह कहकर चले गए कि उन्हें पसंद नहीं आये। करीब ढाई लाख रुपए कीमत के 40 ग्राम वजन के दो मंगलसूत्र चोरी होने का खुलासा तब हुआ जब दुकान के संचालक ने स्टॉक चेक किया तो उसमें दो मंगलसूत्र कम थे।
संचालक पंकज तातेड़ द्वारा सीसीटीवी चैक करने पर इस बात का खुलासा हुआ।
कोतवाली टीआई अपाला सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


By - Mahesh Chandel betul
27-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.