सागर-विद्यासागर महाराज के दर्शन करने पहुंचे मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के रहली के पटना गंज में आचार्य विद्यासागर महाराज रुके हुए हैं। जिनके दर्शन करने दूर-दूर से लोग पहुँच रहे हैं। महाराज के दर्शन पाने लोग देश और विदेशों से भी आ रहे हैं। इसी को लेकर रविवार को पूर्व न्यायमूर्ति और मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन आचार्य श्री के दर्शन करने पटना गंज पहुंचे। जहां पर उन्होंने आचार्य श्री के दर्शन किए। साथ ही भोजन शाला में भोजन ग्रहण किया। बताया जा रहा है। की मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन सागर जिला जेल के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जिसके बाद वह आचार्य श्री के दर्शन करने रहली पहुंचे। बात करते हुए उन्होंने बताया की अतिशय क्षेत्र पटनागंज एक सिद्ध क्षेत्र है। यहाँ हजारों साल पुराने मंदिर हैं। यह एक दर्शनीय स्थल है।


By - Adesh Agnihotri rehli sagar
27-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.