बैंक मैनेजर के चार ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा डेढ़ करोड़ की संपत्ति मिली || SAGAR TV NEWS ||
एक बैंक मैनेजर के चार ठिकानों पर एक साथ लोकायुक्त की टीम ने छापामार कार्यवाई की तो शुरुआत में डेढ़ करोड़ रूपये की सम्पति मिली है। दरअसल लोकायुक्त को आय से अधिक सम्पत्ति होने की शिकायत मिली थी जिसके बाद इंदौर शहर के मानवता नगर में नर्मदा झाबुआ बैंक मैनेजर राजा राम शिंदे के यहां टीम ने छापा मारा। लोकायुक्त की चार टीमों ने इंदौर सहित मनावर और कुक्षी में भी यह कार्रवाई जारी थी। मुख्य कार्रवाई मनावर में की गयी। खबर लिखे जाने तक राजा राम शिंदे के पास से डेढ़ करोड की संपत्ति मिली है। जिसमें कारें, मकान, दो पहिया वाहन शामिल हैं। बताया गया की राजा राम के दो बेटे हैं। एक मनावर में ही वकील है और दूसरा इंदौर में इंडिया बुल्स ट्रेडिंग कंपनी में है। यहां पर भी लोकायुक्त ने कार्यवाई की। बैंक मैनेजर राजा राम की नर्मदा झाबुआ बैंक में पोस्टिंग क्लर्क के तौर पर हुई थी। दो साल पहले ही पदोन्नत कर मनावर में प्रबंधक बनाया गया था। उसके खिलाफ बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। राज्य सरकार की किसानों के ऋण माफी योजना में राजा राम ने रुपये लेकर हेरफेर किया था।